{"_id":"5f41243b8ebc3e3d11673752","slug":"firing-mainpuri-news-agr45585517","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाश ने झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाश ने झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक वैन को रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी जेल भेजा गया।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे एसआई विमल कुमार क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। करीमगंज तिराहा पर पहुंचने के बाद उन्हें सूचना मिली कि एक वांछित वैन से कुरावली की ओर जा रहा है। इस सूचना पर एसआई ने टीम के साथ मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद वैन तिराहा की ओर आती नजर आई। जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया।
पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ दूरी पर वैन अचानक रुक गई। उसमें से उतरे बदमाश ने पुलिस को पीछा न करने की धमकी देते हुए फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हमलावर ने अपना नाम सर्वेंद्र यादव उर्फ चाची चोर निवासी गांव अंजनी बताया।