{"_id":"5f0f307c8ebc3e635a082f0b","slug":"firing-mainpuri-news-agr4504833148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रही पुलिस टीम पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर रही पुलिस टीम पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव घुराई जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पोनिया और चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
थाना पुलिस की एक टीम बुधवार की सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई को सूचना मिली कि कल्होर की ओर से आ रही एक बाइक को चला रहा शख्स बदमाश है। इस सूचना पर एसआई लोकेंद्र कुमार ने टीम के साथ गांव घुराई कट के पास बाइक को रुकने का इशारा किया तो चालक भागने लगा। जब पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से संभलने के बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी पर घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाश को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आशीष उर्फ करू पुत्र राकेश निवासी नगला छेड़ी बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक पोनिया, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। बताया कि आशीष पर भोगांव और दन्नाहार थाने में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।