फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIRING

जागरण में हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
FIRING
19एमएनपी-34-गांव गढिय़ा में फायरिंग के बाद टिनशेड में हुए छेद - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में बुधवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी विकास यादव की दुग्ध डेयरी गांव गढ़िया के पास है। बुधवार की रात उनके यहां जागरण और भंडारा का आयोजन चल रहा था। इसमें कई रिश्तेदार व पहचान के लोग आए थे। आरोप है कि विकास के यहां कुछ लोग जब रोड पर दुकान से कुछ खरीदने के लिए गए, तभी गढ़िया निवासी सुनील पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी और सुनील के घर को घेर लिया। इस पर सुनील व उनके पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर लाइसेंसी असलहा से फायरिंग की।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने गए। पुलिस ने विकास यादव की तहरीर पर सुमित, मोहित और अमित के विरुद्ध जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं सुनील की पक्ष की ओर से पत्नी ने तहरीर देकर विकास यादव की डेयरी पर काम करने वाले 8-10 लोगों पर छत पर चढ़कर फायरिंग, मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सुनील पक्ष के सुमित, मोहित और अनुज को न्यायालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच की गई थी। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed