{"_id":"62d10179327cf51da816155a","slug":"firing-in-dog-fight-owner-opened-fire-matter-reached-police-station-sikandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों की लड़ाई में फायरिंग: लड़ रहे थे जर्मन शेफर्ड और राका, तभी दोनों के मालिकों की हुई एंट्री और इलाके में हुई ठांय..ठांय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों की लड़ाई में फायरिंग: लड़ रहे थे जर्मन शेफर्ड और राका, तभी दोनों के मालिकों की हुई एंट्री और इलाके में हुई ठांय..ठांय
Fri, 15 Jul 2022 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:26 AM IST
सार
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्ष के कुत्तों में झगड़ा हो गया था। सुशील कुमार ने नितिन शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
कुत्तों की लड़ाई में फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-10 में दो पालतू कुत्तों की लड़ाई में उनके मालिक भी शामिल हो गए। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात एक के मालिक ने दूसरे के घर पर गोली चला दी। कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपस में भिड़ गए थे कुत्ते
सेक्टर-10 निवासी सुशील कुमार के दो पालतू कुत्ते हैं। एक देसी प्रजाति का, जिसका नाम राका और दूसरा पॉमेरियन है। सुशील ने बताया कि रात को उनकी बेटी कुत्ते के साथ पास की दुकान पर दूध लेने गई थी। लौटते समय कुत्ते के गले का पट्टा खुल गया। कॉलोनी में किराए पर रहने वाले नितिन शर्मा अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को टहला रहे थे। उनके और नितिन के पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए। इस पर नितिन ने उनकी बेटी के साथ गालीगलौज और अभद्रता की। उन्होंने इसका विरोध किया। देर रात नितिन ने उनके घर पर आकर फिर अभद्रता की। विरोध करने पर तमंचे से घर के गेट पर गोली चला दी। वह और बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विरोध करने पर हुआ विवाद
वहीं, नितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने पहले यहां किराए पर रहने आए हैं। रात में अपने तीन महीने के कुत्ते जर्मन शेफर्ड को टहला रहे थे। पड़ोसी के कुत्ते ने उनके जर्मन शेफर्ड पर हमला बोल दिया। चेहरे पर काट लिया। उन्होंने विरोध किया। इसके बाद सुशील पक्ष के लोग उनके घर पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को दरवाजे से हटाने के लिए अपनी रक्षा में गोली चलाई। सिकंदरा थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सुशील ने नितिन शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नितिन तमंचा हाथ में लेकर घूमता हुआ नजर आया है।
विज्ञापन