फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in a dispute over the sale of intoxicants

Kasganj: नशे की पुड़िया बेचने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Nov 2022 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 07:00 PM IST
सार

गोली लगने की घटना का शिकार युवक अजीम निवासी मीट मार्केट हुआ। अजीम के भाई आशिफ ने बताया कि मंगलवार की रात को वह जब अपने घर से निकला तो उसका पड़ोसी युवक तौहीद नशे की पुड़िया घर के बाहर बेच रहा था। जैसे ही उससे मना किया गया तो वह झगड़ा करने लगा।

विज्ञापन
Firing in a dispute over the sale of intoxicants
फायरिंग की घटना के बाद लोगों से जानकार लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में मंगलवार की देर रात शहर के बड्डूनगर पीरछल्ला इलाके में हुई फायरिंग की घटना के पीछे नशे का कारोबार था। घटना में गोली लगने से घायल हुए युवक ने आरोपियों से नशे की पुड़िया अपने घर के पास बेचने से मना कर दिया। बस इसी बात पर विवाद गहरा गया और फायरिंग हुई। एक युवक गोली लगने का शिकार होकर गंभीर घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कीं। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गोली लगने की घटना का शिकार युवक अजीम निवासी मीट मार्केट हुआ। अजीम के भाई आशिफ ने बताया कि मंगलवार की रात को वह जब अपने घर से निकला तो उसका पड़ोसी युवक तौहीद नशे की पुड़िया घर के बाहर बेच रहा था। जैसे ही उससे मना किया गया तो वह झगड़ा करने लगा और तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। तौहीद ने अपने भाई मुजीब, तौसीफ, मुशीर, शोएब, गुड्डू, राजा को बुला लिया। सभी अपने हाथों में लाठी-डंडे, तमंचे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। तभी मेन रोड से आ रहे आशिफ का भाई अजीम गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। अजीम को गोली लगने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी आ गए। एसपी ने तुरंत ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश पड़वाई, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। एसपी ने सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed