Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in a dhaba, engineering student injured

Agra News: ढाबे पर रंगबाजी में फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल

Thu, 19 Mar 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Firing in a dhaba, engineering student injured
दयालबाग में गोली चलने से पहले पुलिस के सामने लड़ाई करते दोनों पक्ष
आगरा। थाना न्यू आगरा के दयालबाग साै फुटा रोड स्थित ज्ञानी ढाबे पर खाना खाने आए युवकों से रंगबाजी में प्रापर्टी डीलर ने मारपीट कर दी। विरोध पर लाइसेंस रिवाल्वर निकाल ली और फायरिंग शुरु कर दी। इससे इंजीनियरिंग छात्र गोली लगने से घायल हो गया। घटना से ढाबे पर अफरातफरी मच गई। उस समय एक सिपाही भी माैजूद था। उसने आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 11:30 बजे की है। नगला पदी निवासी ऋषभ गुप्ता नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। परिजन ने बताया कि वह अपने दोस्त ध्रुव, कान्हा और आलोक के साथ ज्ञानी ढाबे पर खाना खाने आया था। तभी कार से नगला पदी निवासी देवेंद्र चाैधरी अपने साथी नीरज के साथ आया। आरोप लगाया कि वह कार में शराब पी रहा था। खाना खाने के बाद ऋषभ साथियों संग ढाबे से निकलकर जा रहा था। तभी देवेंद्र ने उसे अपने पास बुलाया और गाली देने लगा। इसका ऋषभ ने विरोध किया। इस पर देवेंद्र और उसके साथी ने कार से उतरकर मारपीट शुरु कर दी। यह देखकर ऋषभ के दोस्त आ गए। उन्होंने बीचबचाव कराया।
विज्ञापन

खुद को घिरता देखकर देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग शुरु कर दी। ढाबे पर उस समय एक सिपाही भी खाना खाने आया था। उसने विवाद होने पर युवकों को अलग किया। देवेंद्र और उसके साथी को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने पर ले आई। ऋषभ के जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ढाबे पर रंगबाजी में फायरिंग की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी देवेंद्र चाैधरी प्रापर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ढाबों और चाय की दुकान पर भीड़, सज रही महफिल
शहर के कई ढाबे और चाय की दुकान आधी रात तक खुली रहती हैं। शराब पार्टी के बाद कई बार झगड़े की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इन पर पुलिस सख्ती नहीं करती है। पूर्व में ढाबों में गोलीकांड की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कालिंदी विहार साै फुटा रोड पर हत्या तक हुई थी।

दयालबाग में गोली चलने से पहले पुलिस के सामने लड़ाई करते दोनों पक्ष

दयालबाग में गोली चलने से पहले पुलिस के सामने लड़ाई करते दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed