फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fireworks being stored on Karhal Road

Agra News: करहल रोड पर किया जा रहा आतिशबाजी का भंडारण

Tue, 29 Oct 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fireworks being stored on Karhal Road
मैनपुरी। शहर में करहल रोड पर एक गोदाम में आतिशबाजी का अवैध रूप से बिना किसी लाइसेंस भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय चौकी पुलिस ने दबिश देकर मौके से पांच पैकेट माल बरामद किया। भंडारण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

करहल गेट चौकी इंचार्ज शिव कुमार दोहरे को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि करहल रोड पर एक स्थान पर आतिशबाजी का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुराना बस अड्डा के पास एक घर में दबिश के दौरान वहां पर एक व्यक्ति मिला। पुलिस को देख कर वह सकपका गया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर अपना नाम रितिक निवासी अर्बन कॉपरेटिव बैंक वाली गली पुराना बस अड्डा करहल रोड बताया। तलाशी के दौरान गोदाम से पांच पैकेट में आतिशबाजी बरामद हुई। पूछताछ करने पर रितिक ने बताय कि आतिशबाजी पर बिक्री के लिए वह भंडारण कर रहा था। जब लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली में अवैध भंडारण करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed