{"_id":"6a28d7adc1c26f013e0390ad","slug":"fireman-who-protested-dressed-as-cockroach-faces-serious-charges-student-harassment-case-pending-in-court-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जानें कौन है निलंबित फायरमैन, जिसने काकरोच बनकर किया प्रदर्शन; ये हैं उस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जानें कौन है निलंबित फायरमैन, जिसने काकरोच बनकर किया प्रदर्शन; ये हैं उस पर आरोप
Wed, 10 Jun 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:49 AM IST
सार
आगरा दीवानी के बाहर कॉकरोच का वेश धारण कर प्रदर्शन करने वाले निलंबित फायरमैन जितेंद्र राठौर पर छात्रा उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं और मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
वर्दी पहन काकरोच के वेश में दीवानी पहुंचा निलंबित फायरमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवानी के बाहर काकरोच के वेष में प्रदर्शन करने वाले निलंबित फायरमैन पर कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उस पर दर्ज मामले न्यायालय में विचाराधीन होने की जानकारी संदेश जारी कर दी है।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया है कि फायरमैन जितेंद्र राठौर विभाग से अनुमति लेकर एक यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे थे। वहां छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर बार-बार संदेश भेजने और कॉल कर गलत बातें करने, उत्पीड़न करने के आरोप लगे थे। एक छात्रा ने उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यूनिवर्सिटी की अनुशासनात्मक समिति ने जांच के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया।
इस तथ्य को छिपाते हुए उन्हाेंने विभाग को गुमराह कर पढ़ाई के नाम पर असाधारण अवकाश ले लिया। इसके बाद उनपर विभागीय कार्रवाई भी हुई। उन पर दर्ज मामले में आरोपपत्र न्यायालय प्रेषित किए जा चुके हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप भ्रामक और मिथ्या हैं।