फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fired two bullets in the friend chest murderer roamed with police Secret revealed by mistake

दोस्ती में कत्ल: दोस्त के सीने में उतारीं दो गोलियां, पुलिस के साथ घूमता रहा कातिल; एक गलती से खुल गया राज

Mon, 28 Aug 2023 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 12:17 PM IST
सार

ब्याज पर ली गई रकम न लौटानी पड़े, इसलिए दोस्त ने ही बैंककर्मी की हत्या कर दी। किसी को उस पर शक न हो इसलिए कातिल पुलिस के साथ ही घूमता रहा। 

विज्ञापन
Fired two bullets in the friend chest murderer roamed with police Secret revealed by mistake
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुए बैंककर्मी हत्याकांड में कातिल कोई और नहीं, बल्कि दोस्त ही निकला। बैंककर्मी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को लाश के बारे में सूचना दी। इतना ही नहीं वो इस हत्याकांड में जांच कर रही पुलिस के साथ घूमता रहा, लेकिन उसकी चालाकी पुलिस के सामने बहुत समय तक नहीं टिक सकी। उसकी एक गलती ने पुलिस को ऐसा मौका दिया कि इस पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई। 

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना बरहन में बैंककर्मी कोमल सिंह की कुछ दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। उसके दो गोलियां मारी गईं थी। लाश को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।  वहीं मृतक का दोस्त सूरज कुशवाह भी पुलिस के साथ था। उसने ही पुलिस को इस  हत्या और लाश के बारे में जानकारी दी थी। सूरज जिस तरह पुलिस को गुमराह कर रहा था, उससे शक उसी पर गहरा गया। पुलिस ने जब सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। 

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - दरोगा का कारनामा: फाइनेंस कंपनी में कराया निवेश, 10 लाख की ऐसे की धोखाधड़ी; मुकदमा हुआ दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की थी हत्या 

पुलिस ने बताया कि बैंककर्मी कोमल सिंह ने सूरज कुशवाह को ब्याज पर रकम दी थी। लंबे समय से वो ब्याज नहीं दे रहा था, इस वजह से ये रकम 1 लाख 20 हजार रुपये हो गई। कोमल सिंह को ये पैसे वापस न करने पड़ें, इसलिए सूरज कुशवाह ने उसके कत्ल की साजिश रची।

घूमता रहा पुलिस के साथ 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कोमल सिंह को दो गोलियों मारीं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को उस पर शक न हो, इसलिए वो पुलिस के साथ लगातार घूमता रहा। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर कोमल सिंह का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed