Agra News: बिजली के मीटर से लगी आग ने लिया विकराल रूप, तेल मिल का सामान जलकर राख
आगरा में तेल मिल के बाहर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक बुझाया जाता तब तक मिल का सामान जल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की देर शाम एक तेल मिल के बाहर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप ले लिया। मिल में रखा सामान जल गया। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि अनेक सिंह का मकान तीन मंजिला है। बिजली मीटर गेट के पास बाहर लगा हुआ है। बताया गया है कि अचानक मीटर में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। उस समय परिजन खाना खा रहे थे। आग लगने पर घर से बाहर आ गए। कुछ ही देर में आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई।
दीवारों पर लगे फ्रेम ने आग पकड़ ली। इससे लपटें दूसरी मंजिल तक जाने लगीं। यह देखकर आसपास से निकलकर जा रहे लोग भी दहशत में आ गए। मार्ग पर आवागमन रुक गए। आसपास के लोग अग्निशमन यंत्र लेकर आए। सबमर्सिबल का पाइप लगाकर भी पानी डाला गया। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.