{"_id":"5e1a0de28ebc3e87a76295a3","slug":"fire-rinku-mainpuri-news-agr42433403","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लगी आग में बुझ गया घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लगी आग में बुझ गया घर का चिराग
विज्ञापन
1एमएनपी-33-कन्नौज के छिबरामऊ में बस-ट्रक भिडंत में ट्रक चालक की मौत के बाद कुरावली के गांव लतीफपुर म?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। कन्नौज जिले में शुक्रवार रात जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में लतीफपुर निवासी ट्रक चालक अजय कुमार यादव की जलकर मौत हुई है। रात में ही परिवार के लोग और रिश्तेदार छिबरामऊ पहुंच गए।
शुक्रवार की शाम कन्नौज जनपद के छिबरामऊ तहसील के गांव धिलोई में प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। बस में बैठी सवारियों सहित ट्रक के 25 वर्षीय चालक अजय कुमार यादव उर्फ रिंकू निवासी लतीफपुर थाना कुरावली की दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग से जलकर मौत हो गई। जब अजय की मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और मां का रोते रोते बुरा हाल था। जानकारी होते ही अजय का भाई मोनू रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गया।
दिव्यांग मां का सहारा था अजय
ट्रक चालक अजय के पिता पूरन सिंह की करीब पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिता की मौत के बाद अजय की दिव्यांग मां श्यामादेवी अपने छोटे पुत्र अजय के साथ ही रहने लगी थी। अजय के दोनों भाई पुष्पेंद्र और मोनू ट्रक चालक हैं। जो अजय से अलग रहते हैं।
विज्ञापन
परिवार चलाने की सता रही चिंता
अजय की शादी सात साल पहले प्रिया के साथ हुई थी। अजय के परिवार में पत्नी प्रिया सहित चार वर्षीय पुत्र आर्यन है। अजय ही अपनी मां सहित परिवार का खर्चा चलाता था। अजय की मौत के बाद अब उसकी पत्नी को परिवार चलाने की चिंता सता रही है।