फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire

कबड्डी खेलने के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर

Fri, 17 Jul 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
fire
कासगंज। सोरों के गंगागढ़ में कबड्डी खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सतेंद्र (27) पुत्र अनार सिंह निवासी गंगागढ़ गांव के ही चंद्रकांत के बेटे व अन्य ग्रामीणों के साथ कबड्डी खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर उसका चंद्रकांत से विवाद हो गया। कबड्डी खेल रहे अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला निपटा दिया। इसके बाद सभी गांव में आ गए। गांव आने के बाद चंद्रकांत, बालिस्टर सहित 6 लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

एक गोली उसके पैर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गये। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि युवक का कबड्डी खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद उसे गोली मार दी। तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed