{"_id":"5ee7a59a8ebc3e42e21a9ba2","slug":"fire-kasganj-news-agr4462857103","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर में घुसकर मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घर में घुसकर मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। दरियावगंज में एक युवक को घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मनवीर पुत्र वीरेद्र निवासी नगला चंदन पटियाली अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दरियावगंज स्टेशन के पास रहता है। रविवार देर रात एक युवक ने उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दी, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला युवक ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी वहां पहुंच गई।
इसके बाद युवक मौके से भाग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।