फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in the house due to short circuit in etah

शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग, बुझ गया इकलौता 'चिराग'

Mon, 24 Dec 2018 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
fire in the house due to short circuit in etah
मासूम सुभान और रोती बिलखती उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

एटा के कस्बा जैथरा में रविवार रात को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इससे परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इनमें तीन वर्ष के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि चार बेटियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसे का शिकार कांशीराम कालोनी निवासी हसीन का इकलौता बेटा सुभान हुआ है। पीड़ित पिता हसीन ने बताया कि वो कालोनी के ब्लॉक नंबर तीन के क्वार्टर नंबर 35 में परिवार के साथ रहता है। सर्दी अधिक होने पर वे लोग ब्लॉक के नीचे अलाव लगाकर हाथ सेंक रहे थे। 
विज्ञापन


उसका इकलौता बेटा सुभान और चार बेटी तीसरी मंजिल स्थित घर में सो रहे थे। इस दौरान बिजली आ गई और शॉर्ट सर्किट से घर में रखे सामान में आग लग गई। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते और शोर मचाते। उससे पहले वह धुंए से पांचों बच्चे बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेटियों की हालत गंभीर

आग की लपटें तथा धुंआ उठते हुए देखने पर आसपड़ोस के लोगों ने दौड़ लगा दी। जब तक कालोनी के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते। उससे पहले परिवार के पांचों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। 

इन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने सुभान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार बेटी, अलीसा, मारा, सिमारिया, जोया को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

इकलौते बेटे की मौत होने की खबर जैसे ही परिवारीजनों को हुई। वैसे ही चीखपुकार मच गई। जिसने भी सुना, वह दौड़ते हुए कांशीराम कालोनी पहुंचा। जैथरा के चेयरमैन के बेटे एपी चौहान ने पीड़ित परिवार को सात्वंना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed