फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the fan of the examination hall, the examination affected for an hour

परीक्षा कक्ष के पंखे में लगी आग, परीक्षा घंटेभर प्रभावित

Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in the fan of the examination hall, the examination affected for an hour
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दाऊदयाल संस्थान में बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां परीक्षा कक्ष में पंखे में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थी कक्ष से बाहर की ओर दौड़ पड़े, घंटे भर तक परीक्षा प्रभावित रही।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोपहर 12:30 से दो बजे की पाली में बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। कमरे में 40 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। करीब डेढ़ बजे पंखे में तेज आवाज के साथ आग लग गई और नीचे आ गिरा, शुक्र रहा कि किसी छात्र को चोट नहीं लगी। लेकिन सभी परीक्षार्थी डर गए और बाहर की ओर दौड़े। इलेक्ट्रिक कर्मचारी को बुलाया, तो उसने बिजली का कनेक्शन काटकर पंखे को बाहर निकाला। कूलर से धुआं बाहर निकालने के बाद घंटेभर बाद परीक्षा शुरू कराई, अतिरिक्त समय भी दिया गया। कमरे का निर्माण आवास विकास परिषद ने कराया है, जो घटिया किस्म का है, इसकी शिकायत भी की चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed