फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the car of Kushwaha Mahasabha office-bearer, petrol poured into the room

कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी की गाड़ी में लगाई आग, कमरे में डाला पेट्रोल

Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire in the car of Kushwaha Mahasabha office-bearer, petrol poured into the room
थाना सदर स्थित ताल फिरोज खां में भाजपा के पूर्व नेता की टाटा सफारी कार में लगाई आग - फोटो : Agra City
आगरा। सदर के ताल फिरोज खां में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के घर के बाहर खड़ी उनकी टाटा सफारी गाड़ी में आग लगा दी गई। उनके कमरे की खिड़की से भी पेट्रोल डाला गया। राष्ट्रीय महामंत्री के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले भाई गोपाल कुशवाहा की नींद खुलने की वजह से आग लगाने आए लोग भाग गए। गाड़ी में आग की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि वह भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी सरोज सिंह कुशवाहा महासभा की जिलाध्यक्ष हैं। रात तकरीबन दो बजे पड़ोस में रहने वाले भाई गोपाल सिंह जागे। उन्होंने बाहर से धुआं आता देखा। इस पर बाहर आए। उन्होंने देखा कि घर के बाहर पार्क में खड़ी सफारी गाड़ी जल रही थी। उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें फोन करके सूचना दी। वह बाहर आने को हुए, लेकिन प्रेमचंद कुशवाहा के घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। बाद में भाई ने दरवाजे की कुंडी खोली। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल भी आ गई। तब आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन

प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि उनके कमरे की खिड़की से पेट्रोल भी डाला गया। इसकी गंध आ रही थी। कार के बाद खिड़की से कमरे में भी आग लगाने की साजिश थी। इस कमरे में ही वो परिवार सहित सो रहे थे। गनीमत रही कि भाई की आंख खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वो बसई से अवैध मंडी हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे कुछ लोग खफा हैं। इसी रंजिश में यह हरकत की गई है। क्षेत्र के कुछ लोग रात में दो बाइक पर चार लोगों के जाते देखे जाने की बात कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से उनके बारे में पता कर सकी है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ लोगों पर शक जताया गया है। उनके बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed