फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the anniversary day, in the evening winds come

दिन में बरसी आग, शाम को आई आंधी

Mon, 16 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire in the anniversary day, in the evening winds come
दिन में बरसी आग, शाम को आई आंधी - फोटो : Amar Ujala
रविवार को आसमान से मानो आग सी बरसी। दिन में भीषण गरमी के बाद शाम को तेज आंधी ने कहर बरपाया। शहर में कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां और होर्डिंग्स टूट गए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के  पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को भी तापमान में कमी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से आठ बजे से ही सूरज के तेवर दिखने लगे थे। लू और तेज धूप के कारण लोग बेहाल हो गए। कूलरों की हवा से भी लोगों का पसीना नहीं सूखा। ताजमहल पर आए देसी-विदेशी पर्यटकों का बुरा हाल रहा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शाम छह बजे के बाद तेज आंधी के साथ कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़, होर्डिंग्स टूटकर गिर गए। ताजमहल के नजदीक कई पेड़ टूटे। ग्रामीण अंचल में भी आंधी से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम    45.3
न्यूनतम    29.4
सूर्यास्त    6.59
सूर्योदय    5.29

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ‘गतिमान’
रुनकता के पास ट्रैक पर पेड़ गिरा, हादसा टला
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस रविवार की शाम को आगरा कैंट से दिल्ली जाते वक्त हादसे का शिकार होने से बच गई। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे रुनकता के आगे आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इसके बाद मथुरा के बाद स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण गतिमान काफी देर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस शाम को आगरा कैंट से रवाना हुई थी। रुनकता के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने कारण गाड़ी यहां 15 मिनट तक खड़ी रही। मथुरा के बाद सिग्नल फेल होने से गतिमान को तकरीबन 20 मिनट तक खड़ा रखा गया। 


आंधी में दीवार गिरी, महिला की मौत
रविवार की शाम को आई आंधी ने ग्रामीण अंचल में भी कहर बरपाया। बरौली के गांव श्यामो में आंधी से दीवार गिरने से मधु देवी (40) पत्नी धर्मदेव की मौत हो गई। बच्चे घायल हो गए। गांव में ही बाबूलाल, प्रीति, पिंकी भी आंधी में छप्पर और टिनशेड गिरने से दबकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed