फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in school van

स्कूल वैन मेें लगी आग, बचे बच्चे

Tue, 17 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 17 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
fire in school van
नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सोमवार दोपहर बच्चों को घर लेकर जा रही स्कूली वैन में आग लग गई। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी ने धुआं निकलता देखकर लोगों की मदद से वैन रुकवाई। आननफानन बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन 2.15 बजे की है। बाईपास रोड स्थित सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज के बच्चों को लेकर वैन चालक रमेश चंद सिकंदरा की ओर जा रहा था। वैन में तकरीबन 15 बच्चे थे। गुरु का ताल के पास वैन के पीछे से धुआं निकलता देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों की मदद से थोड़ा आगे जाकर वैन रुकवाई। कुछ ही देर में चालक की सीट के निचले हिस्से से लपटें उठने लगीं। इससे बच्चों में चीखपुकार मच गई। चालक ने लोगोें की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। बाद में मिट्टी डालकर आग को बुझाया। बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वैन में आग लगने पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आए बच्चे
वैन में साहिल, सानिया, ग्लोरी, रुद्रा, शिविका, श्रेय, शिवम सहित अन्य छात्र-छात्राएं थे। आग लगने से सभी दहशत में आ गए। जानकारी पर कुछ बच्चों के परिवारीजन भी पहुंच गए।
लापरवाही का आलम
स्कूली आटो और वैन में लापरवाही का आलम यह है कि इसमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं होता है। चालक फायर उपकरण तक नहीं रखते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
सिकंदरा के नारायण विहार के पास भी कुछ महीने पहले एक स्कूल वैन में आग लग गई थी। हालांकि उसमें बच्चे नहीं बैठे थे। इसके अलावा भी स्कूल वैन में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed