फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in Junk Shop Ghatia Azam Khan Road Agra

कबाड़ की दुकान में लगी आग, फंस गए स्कूली वाहन, मची अफरा-तफरी

Tue, 04 Feb 2020 10:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in Junk Shop Ghatia Azam Khan Road Agra
कबाड़ की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
घटिया आजम खां रोड पर सोमवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद मेें दमकल ने पहुंचकर आधा घंटे में आग पर काबू किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन


खटीकपाड़ा निवासी तोताराम की घटिया आजम खां रोड पर कबाड़ सामान की दुकान है। बगल में शीवेंद्र की वेल्डिंग वर्कशॉप और श्याम डेयरी है। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे दुकान में आग लग गई। यह देखकर तोताराम बाहर भाग गया। आसपास के लोग आए। बताया गया है कि दुकान में केमिकल भी रखा हुआ था। इससे आग और फैल गई। आसपास के दुकानदार भी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रास्ता रोक दिया। इस कारण जाम में दमकल भी फंस गई। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटाकर दमकल को रास्ता दिया। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बाद में दो और दमकल पहुंच गई थीं, लेकिन तब तक आग बुझ गई थी। उन्हें वापस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसीं स्कूल वैन और ऑटो
जिस समय आग लगी, उस समय स्कूलों की छुट्टी हुई थी। पुलिस ने घटिया आजम खां चौराहा, सेंट जोंस और हरीपर्वत की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक रोक दिया था। इससे जाम लग गया। जाम में स्कूली वैन और आटो भी फंस गए। इससे बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पहले भी लग चुकी है आग
जिस दुकान में आग लगी, उसके पीछे ही खाली मैदान में कबाड़ सामान के गोदाम बने हुए हैं। एक साल पहले कबाड़ गोदामों में आग लग गई थी। काफी कबाड़ जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed