फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in house was caused by lamp kept in temple in agra

Agra News: मंदिर में रखे दीपक से लगी आग, जल गया घर का सारा सामान; बुजुर्ग महिला के नहीं रुके आंसू

Sat, 10 Jan 2026 08:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 Jan 2026 08:46 PM IST
सार

मंदिर में रखे दीपक से घर में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लपटों पर काबू पाया। घर को देख पीड़िता बुजुर्ग के आंसू नहीं रुके।

विज्ञापन
fire in house was caused by lamp kept in temple in agra
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में घर में पूजा का दीपक जलाकर काम पर गई महिला के घर में शनिवार को आग लग गई। एकजुट हुए पड़ोसियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर व अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन


बुजुर्ग पुष्पा थाना ताजगंज क्षेत्र के असद गली में रहती हैं। वह घरों में चौका-बर्तन करती हैं। शनिवार दोपहर एक बजे उन्होंने घर में बने मंदिर में पूजा करते समय दीपक जलाया था। थोड़ी देर बाद काम पर निकल गई थीं। अन्य परिजन पहले से काम पर गए थे। घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे के करीब धुआं उठता देख पड़ोसी परेशान हो उठे। तब तक आग भी विकराल हो चुकी थी। लोगों ने हिम्मत कर घर का ताला तोड़ा और आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग के दौरान घर में एक धमाका होने से लोग डरे भी, बाद में पता चला कि टीवी का पिक्चर ट्यूब फटने से धमाका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में आग लगने का पता चलने पर पुष्पा दौड़ी-दौड़ी घर आईं। सामान जला देख फूट-फूटकर रोने लगीं। ताजगंज थाना प्रभारी का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed