{"_id":"5c25b802bdec2256fd70f86b","slug":"fire-in-flat-of-kanshiram-awas-due-to-short-circuit-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे, हजारों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे, हजारों का सामान जलकर राख
Fri, 28 Dec 2018 11:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी दमकल की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में कांशीराम आवासीय कॉलोनी के फ्लैट नंबर 3 में शुक्रवार की सुबह लगी आग में परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी को सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय कॉलोनी के ब्लाक 6 में प्रथम तल पर फ्लैट नंबर 3 में मूल रूप से भरतपुर निवासी राजेश शर्मा 36 वर्ष तीन साल से परिवार के साथ रहते हैं। राजेश नमकीन के सेल्समैन का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की रात राजेश उनकी पत्नी यशोदा शर्मा, 10 वर्षीय पुत्र श्याम और 8 वर्षीय पुत्र छोटू सो गए। सुबह लगभग 5.30 बजे राजेश के ऊपर के फ्लैट में रहने वाली शिखा चटर्जी ने सबसे पहले फ्लैट से धुंआ उठता देखा। यह देख उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
बमुश्किल लोगों को बाहर निकाला
शोर सुनकर दूसरे फ्लैट रहने वाले राहुल और संपत कुमार ने लोगों की सहायता से राजेश के मकान का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने कमरे में पहुंचकर नजारा देखा तो रौंगटे खड़े हो गए। आग की लपटों में परिवार के लोग फंसे हुए थे।
लोग आग बुझाने के लिए पानी डालने लगे। तभी दीवारों में आए करंट से कई लोगों को झटके भी लगे। पावर कट कराया गया और मदद में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग की लपटों में घिरे परिवार के चारों सदस्यों को लोगों की सहायता से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।
यहां से सभी को मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया। हालत बिगड़ने पर दोपहर बाद सभी को आगरा रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार के चारों लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए।
आग लगने के कारण मालूम नहीं हो सका है। हालांकि अनुमान विद्युत शार्ट सर्किट के कारण आग लगना माना जा रहा है। लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के समय परिवार के सभी लोग गहरी नींद में होगी।