फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in Firozabad: massive fire broke out in vegetable market tundla

फिरोजाबाद: टूंडला की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 60 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire in Firozabad: massive fire broke out in vegetable market tundla
सब्जी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के टूंडला में स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में सब्जी की फुटकर और थोक की करीब 64 दुकानें, फड़ जलकर राख हो गए। देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।आग में करीब 50 से 80 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।  एक ऑटो जल गया और दो बकरियां भी जलकर मर गईं। वहीं फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर सब्जी व्यापारियों में खासा रोष रहा। 

विज्ञापन

 
घटना बुधवार मध्यरात्रि एक बजे करीब की है। स्टेशन मार्ग नगला भर्रा स्थित सब्जी मंडी में पीछे की ओर आग सुलगता देखकर मंडी के चौकीदार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सुलगती आग कुछ ही देर में इतनी भीषण हो गई कि पूरी सब्जी मंडी को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास की बस्ती के लोग जाग गए। आग की उठती लपटों को देखकर लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- मंदिर में नमाज का मामलाः शाहीन बाग आंदोलन में सक्रिय था फैजल खान, मोबाइल से खुले कई राज

काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Fire in Firozabad: massive fire broke out in vegetable market tundla
सब्जी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। लोग खुद ही पानी, मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब सवा दो बजे एक ट्रैक्टर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी खींचकर लाई गई, जो नाकाफी थी। इस पर शिकोहाबाद से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। इसके बाद सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि गुरुवार दोपहर तक सब्जी मंडी की जली दुकानों से धुआं निकलता रहा। 

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में लगी आग भीषण थी। आग में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इस तरह की घटनाओं में वैसे कोई प्रावधान नहीं है। फिर भी शासन से आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखा जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed