फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire In Candle Factory Hing Ki Mandi Agra

मोमबत्ती कारखाना में लगी आग से मची अफरा-तफरी, पड़ोसियों के घर से कूदकर भागे मजदूर

Tue, 15 Sep 2020 03:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Sep 2020 03:38 PM IST
सार

दिवाली की तैयारी को लेकर बड़े स्तर पर मोमबत्ती बनाई जा रही हैं। भूतल पर कारखाना है, जबकि पहली मंजिल पर मजदूरों के रहने के लिए कमरे बने हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे कारखाना में चार मजदूर काम कर रहे थे। तभी आग लग गई।

विज्ञापन
Fire In Candle Factory Hing Ki Mandi Agra
demo

विस्तार

आगरा में थाना कोतवाली के हींग की मंडी बाजार स्थित टीला मोहल्ले में मंगलवार सुबह मोमबत्ती कारखाना में आग लग गई। आग लगता देखकर मजदूर बाहर भाग गए। इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में 50 हजार का सामान जल गया। 
विज्ञापन



हींग की मंडी निवासी शांतनु का घर के पास ही 50 वर्ग मीटर के दो मंजिला भवन में मोमबत्ती का कारखाना है। दिवाली की तैयारी को लेकर बड़े स्तर पर मोमबत्ती बनाई जा रही हैं। भूतल पर कारखाना है, जबकि पहली मंजिल पर मजदूरों के रहने के लिए कमरे बने हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे कारखाना में चार मजदूर काम कर रहे थे। तभी आग लग गई। 
विज्ञापन


यह देखकर मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैल गई। इससे अफरातफरी मच गई। पहली मंजिल पर मौजूद मजदूर पड़ोसियों के घर से कूदकर भाग खड़े हुए। आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आगराः छह माह बाद शुरू हुआ तहसील दिवस, डीएम और एसएसपी ने सुनीं समस्याएं

सूचना पर दमकल और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मगर, गली संकरी होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा। तकरीबन आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी वीपी त्रिपाठी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। जांच की जा रही है। 50 हजार के नुकसान की बात कही गई है। गली में कारखाना चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed