फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in 3 house by bust the celender

आग से 2.05 लाख की नकदी व 3 लाख के जेवर जले, दो लोग झुलसे

Fri, 30 Oct 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire in 3 house by bust the celender
कासगंज पटियाली के नगला काजी में आग से जला सामान - फोटो : KASGANJ
कासगंज/ पटियाली। जिले में अलग-अलग घटनाओं में आग से तीन झोंपड़ी जल गईं। इससे 2.05 लाख की नकदी और 3 लाख रुपये मूल्य के आभूषण सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से फटे सिलिंडर की चपेट में आकर दो लोग भी घायल हो गए। फायर कर्मियों व ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पटियाली के ग्राम नगला काजी निवासी राकेश की पत्नी पुष्पा ने बृहस्पतिवार देर रात बच्चे की लिये दूध गर्म करने को जैसे ही गैस चूल्हे को जलाया तभी अचानक आग लग गई। आग लगते ही उसने चीख पुकार मचा दी। उसकी चीख सुनकर परिजन जाग गए और दौड़कर उसके पास पहुंचे। इस बीच आग ने झोंपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजन जान बचाने के लिए घर से भागे। आग पड़ोस के ही रामदास की झोंपड़ी तक जा पहुंची।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। तभी सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर सत्यपाल(21) व बलवीर (40) घायल हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस व दमकल को दी। सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से राकेश के घर में रखे 1.35 लाख रुपये की नकदी,1.5 लाख मूल्य के जेवर व घरेलू सामान जल गया। जबकि रामदास के घर में 70 हजार रुपये नकद व 1.5 लाख रुपये मूल्य के जेवर व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। गंजडुंडवारा के सिकहरा में अवधेश सिंह के घर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखा सामान, गल्ला आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। तहसीलदार तिमराज सिंह ने बताया कि आग की घटनाओं की क्षति का आंकलन कराया गया है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

कासगंज पटियाली के नगला काजी में आग से जला सामान

कासगंज पटियाली के नगला काजी में आग से जला सामान- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed