फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Crackers Banned At Diwali In Agra City Dm Orders

आगरा में पटाखों पर प्रतिबंध, नहीं लगेगी आतिशबाजी की दुकानें, प्रदूषण बढ़ने पर लिया निर्णय

Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire Crackers Banned At Diwali In Agra City Dm Orders
पटाखों पर प्रतिबंध
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ताजनगरी में 30 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पटाखे बेचे जाएंगे न ही चलाए जाएंगे। आगरा में वायु प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने पर यह आदेश सोमवार से ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अगर कोई पटाखे बेचते या चलाते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना शासन से तय होगा। इसके लिए प्रशासन को गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि पटाखे बेचने के जो लाइसेंस जारी किए गए थे, वे स्थगित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश में स्पष्ट है कि आगरा में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक होने पर 9 से 30 नवंबर तक आतिशबाजी बिक्री पर रोक लगाई जाए। शहर में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। कोविड महामारी के प्रभावी रोकथाम में भी वायु प्रदूषण का नियंत्रण जरूरी है। ऐसे में दिवाली पर कोई भी फुटकर व थोक विक्रेता अब पटाखे नहीं बेचेगा।
विज्ञापन

धौलपुर में 10 हजार जुर्माना व मुकदमा

एक माह पहले ही धौलपुर जिला कलक्टर आरके जेसवाल ने पटाखों के संपूर्ण प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया था। यहां पटाखा जलाते हुए पकड़े जाने पर मौके पर ही 10 हजार रुपये जुर्माना और पर्यावरण एवं महामारी एक्ट में मुकदमे का प्रावधान है। एनजीटी के आदेश के बाद राजस्थान के अलावा हरियाणा व दिल्ली में भी इस बार पूर्ण प्रतिबंध लागू हो चुका है।

पिछले साल पटाखों के धुएं से 15 हजार लोग पड़े थे बीमार 

दिवाली के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पिछले साल दस दिनों में लगभग 15 हजार मरीज पहुंचे। इन सबको पटाखों के धुएं के कारण बढ़े प्रदूषण से सांस लेने में तकलीफ हुई। दस से ज्यादा लोगों को अस्थमा का अटैक भी पड़ा था। यह हाल तब था जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के करीब था। अब तो दिवाली से पहले ही 500 के करीब पहुंच चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed