फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the shop and warehouse of science equipment in agra

आगरा: साइंस उपकरणों की दुकान और गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

Mon, 25 Apr 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

रविवार रात को आगरा और एटा में आग की घटनाएं हुईं। आगरा में साइंस उपकरणों की दुकान और गोदाम में आग लग गई। वहीं एटा की नवीन मंडी के एक गोदाम में आग लगने से अनाज जल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the shop and warehouse of science equipment in agra
आगरा के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के तोता का ताल स्थित एक साइंस उपकरण की दुकान और गोदाम में रविवार रात को आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकलों ने आधा घंटे में आग बुझाई। उधर, एटा के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी में आढ़ती के गोदाम में आग लगने से अनाज जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि ग्रीन पार्क कालोनी निवासी राजीव कुमार की तोता के ताल पर दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना है। वह साइंस के उपकरण और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों ने गोदाम से लपटें निकलती देखीं। इस पर भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

आग लगने के कारण का नहीं चला पता 

दुकान मालिक राजीव भी आ गए। सूचना पर पुलिस और तीन दमकल पहुंच गईं। लगभग आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का माल जल गया। वहीं शाम को आगरा कॉलेज के बाहर रखे प्याऊ के छप्पर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा के अनाज गोदाम में लगी आग

एटा के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी में राजीव गुप्ता निवासी होली मोहल्ला के अनाज गोदाम में रविवार रात आग लग गई। गोदा में रखा गेंहू, सरसों, मक्का जल गई। आग की लपटें उठती देख मंडी में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मंडी के लोगों ने बताया कि आग गैस सिलिंडर से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed