{"_id":"690df5ee2c87b041b50596fd","slug":"fire-broke-out-in-the-house-burning-the-contents-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148473-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में लगी आग, सामान जला
Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- राजस्व टीम ने क्षति आकलन कर एसडीएम को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। गांव नगला अंती में बृहस्पतिवार देर रात एक घर में आग लग गई, गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी पानी डाल कर आग को बुझाया, मगर तब तक घरेलू सामान आदि जल चुका था। शुक्रवार को राजस्व टीम ने गांव पहुंच कर क्षति आकलन की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अंती निवासी दिलीप कुमार बृहस्पतिवार की रात को घर पर थे, तभी किसी कारण के चलते आग लग गई। जानकारी होने के बाद उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक काफी घरेलू सामान जल चुका था। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि आग में उसकी बकरियां भी जल कर मर गईं। शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव ने टीम के साथ गांव पहुंच कर क्षति आंकलन किया। आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।