फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the fields near Dhadhaus, 50 bighas of Narai burnt

Agra News: ढढौस के पास खेतों में लगी आग, 50 बीघा नरई जली

Sun, 04 May 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields near Dhadhaus, 50 bighas of Narai burnt
किशनी। गांव ढढौंस में गेहूं काटे जाने के बाद बची नरई में रविवार दोपहर आग लग गई। आग में कई किसानों की करीब 50 बीघा नरई जल गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। पीड़ितों ने आग लगने की घटना में साजिश की भी आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने थाने पहुंचे पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव ढढौंस में तालाब के पास स्थित एक खेत में खड़ी नरई में आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ उठता देख खेत स्वामी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और आग ने तेजी के साथ कई खेतों में खड़ी नरई को जलाना शुरू कर दिया। ग्रामीण एकत्र होकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक करीब 50 बीघा खेत में खड़ी नरई जल चुकी थी। आग लगने से किसान गांव ढढौस, दूबर व कोठी गांव के किसान फूलन सिंह, प्रमोद, लालू यादव, दीपक पांडेय, शैलेश कुमार, प्रवीन, विनोद यादव, ओमवीर, जयवीर,मुकेश, गिरीश प्रजापति, वीरपाल, राकेश फौजी, उमाशकर, रामप्रकाश को नुकसान हुआ। पीड़ितों ने साजिश के तहत आग लगाए जाने की आशंका भी व्यक्त की। थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed