फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt

Mathura Fire: पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, मच गई भगदड़, पुलिसकर्मी समेत 12 झुलसे; कई की हालत गंभीर

Sun, 12 Nov 2023 07:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Nov 2023 07:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना में पुलिसकर्मी समेत 12 लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt
मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt
आग में झुलसा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस ने दी है।

fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt
पटाखा बाजार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt
पटाखा बाजार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती सभी की स्थिति गंभीर  है। इनमें से चार लोगों को आगरा रेफर किया गया है। बाकी झुलसे लोगों को भी रेफर करने की संभावना है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं का उपचार किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed