फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in cylinder while cooking in Agra girl jumped from the roof to escape

Agra Fire: आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चपेट में आने से तीन झुलसे, बचने के लिए छत से कूदी बच्ची

Sat, 11 Feb 2023 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Feb 2023 09:14 AM IST
सार

गढ़ी सदा सुख में भगवान सिंह कुशवाहा के घर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात करीब 10 बजे महिला सरोज खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। 

विज्ञापन
fire broke out in cylinder while cooking in Agra girl jumped from the roof to escape
खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमसाबाद इलाके के गांव गढ़ी सदा सुख में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में परिवार के तीन लोग झुलस गए। एक किशोरी ने बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वह भी गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गढ़ी सदा सुख में भगवान सिंह कुशवाहा के घर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात करीब 10 बजे महिला सरोज खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। 
विज्ञापन


आसपास बैठे हुए परिजन और रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। दीपक (22) पुत्र भगवान सिंह, मालती देवी (35) पत्नी अमर सिंह, छोटी (10) पुत्री अमर सिंह आग की चपेट में आ गई। हरबेजी (12) पुत्री अमर सिंह अपने आप को आग से बचाने के लिए छत से कूद गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर को छत से खेत में फेंक दिया। झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ नुकसान 
आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घर पर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को सही समय पर उपचार के लिए छत से निकालकर हॉस्पिटल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाते समय रेगुलेटर में लीक होने की वजह से आग लग गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed