फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in bakery shop in Agra

Agra: बेकरी की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान

Sun, 10 Jul 2022 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 03:27 PM IST
सार

बेकरी की दुकान के अंदर उस वक्त आग लगी, जब रिमझिम बारिश हो रही थी। दुकान का शटर बंद था। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Fire broke out in bakery shop in Agra
दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में रविवार की सुबह बेकरी की दुकान में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान मालिक और आसपास के लोग आग बुझाने के प्रयास करने लगे, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। दुकान के अंदर उस वक्त आग लगी, जब रिमझिम बारिश हो रही थी। 

विज्ञापन


छत्ता क्षेत्र में हाजी हीरो पुत्र अमीरुद्दीन की कश्मीरी बाजार में इमरान बेकरी नाम से दुकान है। रविवार की सुबह दुकान में किसी तरह आग लग गई था। दुकानदार ने बताया कि बेकरी में माल तैयार रखा था। आग में साला माल जल गया। घी के टिन और उपकरण जल गए। दुकान में आग लगने का कारण अभी पता नहीं है। घटना के वक्त दुकान का शटर बंद था।  

विज्ञापन

पुराने मकान की दीवार गिरी

थाना छत्ता क्षेत्र में ही चौकी गुदड़ी मंसूर खां में रविवार की सुबह बारिश के दौरान एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मकान की दीवार में सीलन आ गई थी, जो तेज बारिश के चलते दीवार भरभरा कर गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed