{"_id":"65ad0b6e3f54503478066c16","slug":"fire-broke-out-in-a-room-due-to-short-circuit-in-dharapur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-11243-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धारापुर में शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धारापुर में शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग
Sun, 21 Jan 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
धारापुर में शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग
घरेलू सामान जला, ग्रामीणों के मदद से किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव धारापुर में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर के कमरे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप ले लिया। गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक काफी घरेलू सामान आदि जल कर राख हो चुका था। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
गांव धारापुर निवासी नवाब सिंह सुबह घर पर थे। तभी एक कमरे से धुंआ निकलता देख जब पास पहुंचे तो देखा कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी विकराल रूप ले चुकी थी। आग को पानी डाल कर बुझाने के प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी। आग की चपेट में आकर घरेलू सामान जलने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से नवाब सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। जब तक आग बुझी। कमरे में रखा काफी सामान जल चुका था। घर में लगी आग में करीब एक लाख रुपये का सामान आदि जला है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।