फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out at crematorium and police chowki in agra

आगरा: श्मशान में लगी आग पुलिस चौकी तक पहुंची, तीन वाहन जले

Mon, 05 Apr 2021 09:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at crematorium and police chowki in agra
आग बुझाने का प्रयास करते पुलिस और दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सदर की बुंदू कटरा पुलिस चौकी से लगे श्मशान में रखे कबाड़ में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग की लपटें चौकी के बाहर खड़े लावारिस और केस प्रॉपर्टी से संबंधित वाहनों तक पहुंच गईं। वाहनों में भी आग लग गई। यह देखकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दो दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।  

विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर बुंदू कटरा पुलिस चौकी है। इसके बराबर में शमशान बना हुआ है। दोपहर 3:30 बजे श्मशान घाट में रखे कबाड़ सामान में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। यह देखकर कुछ लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


एक घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
लपटें इतनी तेज थीं कि चौकी के बराबर में रखे केस प्रॉपर्टी और लावारिस खड़े वाहनों तक पहुंच गईं। वाहन जलने लगे। इस पर चौकी के पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए। बाद में दो दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की वजह से ग्वालियर हाईवे पर भी कुछ देर के लिए वाहन रुक गए। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू कर लिया गया। आग चौकी के अंदर भी पहुंच सकती थी। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आग शमशान की जमीन पर रखे कबाड़ सामान में लगी थी। आशंका है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंकी होगी। इससे ही आग भड़की। तीन वाहन जल गए हैं। इनका रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed