फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in Nagla Kishori village, 19 huts burnt to ashes

Agra News: नगला किशोरी गांव में लगी आग, 19 झोपड़ियां, बुर्जी-बिटौरे राख

Sat, 08 Jun 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Nagla Kishori village, 19 huts burnt to ashes
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के नगला किशोरी गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते 19 ग्रामीणों की झोपड़ी, बुर्जी, बिटोरों सहित कृषि यंत्र जलकर राख हो गए। साथ ही एक पशु भी बुरी तरह से झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने बड़ी बमुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगला किशोरी गांव निवासी श्याम सिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक श्याम सिंह और उसके परिवार के लोग कुछ समझ पाते, झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोस की नन्हें, राघेश्याम, महेश, छोटेलाल, रामजी लाल, राजेंद्र, रामोतार, वीरपाल, मुकेश, पप्पू, काली चरण, ईश्वर दयाल, भगवान सिंह, रमेश, नरेश, सोमवती, महावीर, रैदास आदि के 19 ग्रामीणों की झोपड़ी, बुर्जी व बिटोरे भी आग की चपेट में आकर जलने लगे। यह देखकर ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

इसी दौरान झोपड़ी में बंधी भैसें चीखने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर भैसों को जलती झोपड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद भी भैस झुलस गई। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। साथ ही खुद भी घरों में लगे नलों व खेतों में लगे पंप सेटों से पानी भर कर आग पर डालने लगे। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार की नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में जल गया गृहस्थी का सभी सामान
झोंपड़ियों, बुर्जी-बिटौरों में लगी आग जब तक शांत हुई, तब तक झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान चारपाई, बिस्तर, बर्तन, गल्ला, कपड़े, तंबाकू, नगदी सहित, कुटी मशीन एवं कृषि यंत्र जल गए। वहीं रामजीलाल की भैंस का बछड़ा भी आग में झुलस गया।

आग की सूचना पर पहुंचा प्रशासन
ग्रामीणों से अग्निकांड की सूचना उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। एसडीएम ने तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कोतवाली निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, राजस्व निरीक्षक जबर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed