फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in huts, father and son burnt

Agra News: झोपड़ियों में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

Sun, 11 Feb 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in huts, father and son burnt
पटियाली (कासगंज)। ग्राम म्यूनि मेंं शुक्रवार की रात को दो झोंपड़ियों में आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखी 55 हजार रुपये की नकदी, 2.50 लाख रुपये के आभूषण सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान एक ग्रामीण और उसका मासूम पुत्र आग से झुलस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। ग्राम म्यूनि निवासी मदन का परिवार शुक्रवार की देर रात गहरी नींद में सो रहा था, तभी अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। तेज गर्मी और घुटन महसूस होने पर परिवार के लोगों की नींद टूटी तो आग देखकर दंग रह गए। दोनों झोपड़ी धू-धू कर जल रही थीं। सभी लोग अपनी जान बचा कर किसी तरह से झोपड़ी से बाहर भागे। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से मदन व उसका मासूम पुत्र मामूली रूप से झुलस गया। पड़ोस के प्रेमपाल की झोपड़ी को भी आग ने चपेट में ले लिया। घर में भी जगार होने पर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण जाग गए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। घरों में लगे नलों व खेतों में लगे पंप सेटों से पानी भर कर आग पर डालकर आग पर काबू पाया। आग से मदन की झोंपडी में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण, गल्ला, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, कृषि यंत्र जल गए। प्रेम पाल सिंह की झोपड़ी में रखे 20 हजार रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण, मोटरसाइकिल, गल्ला, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन व कृषि यंत्र आग में जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed