{"_id":"6aa85c7c12b67bebdb0a5671","slug":"fire-breaks-out-in-gas-cylinder-while-cooking-elderly-couple-suffers-burns-agra-news-c-25-1-agr1008-1159970-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसे वृद्ध दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसे वृद्ध दंपती
Tue, 15 Sep 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसे वृद्ध दंपत्ति, ग्रामीणों ने सूझ-बूझ से बुझाई आग
लादूखेड़ा। क्षेत्र के मजरा लच्छीपुरा में रविवार शाम को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। दंपती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बाटा देवी(65) पत्नी बीरी सिंह रविवार शाम रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में अचानक आग लगने से वह झुलस गईं। पत्नी की चीख सुनकर पति वहां पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इसमें वह भी झुलस गए। वृद्ध दंपती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आग को बुझाया। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।