फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Breaks Out During Cold Storage Demolition in Agra Sparks Panic

Agra: बंद कोल्ड स्टोरेज को तोड़ते समय लगी आग, मची अफरातफरी; दो दमकल ने लपटों पर पाया काबू

Sat, 25 Apr 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 11:17 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में बंद कोल्ड स्टोरेज के ध्वस्तीकरण के दौरान गैस कटर की चिंगारी से आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire Breaks Out During Cold Storage Demolition in Agra Sparks Panic
बंद कोल्ड स्टोरेज को तोड़ते समय लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर के आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुढ़िया के ताल स्थित बंद पड़े मधुर कोल्ड स्टोरेज को तोड़ते समय आग लग गई। गैस कटर से निकली चिंगारी से थर्माकाॅल में आग लगने से हादसा हुआ। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना देने के 1 घंटे बाद दो दमकल पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने 1 घंटे में आग पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

 

घटना सुबह तकरीबन 9 बजे की है। एटा निवासी आरएस यादव का हाईवे किनारे बुढि़या के ताल के पास मधुर कोल्ड स्टोरेज हैं। कोल्ड स्टोरेज बंद हो चुका है। इसके ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। गैस कटर से मजदूर लोहे के पिलर को काट रहे थे। कोल्ड स्टोरेज की दीवारों पर थर्माकाॅल लगे हुए थे। गैस कटर से निकली चिंगारी सीधे थर्माकाॅल पर गिरी। थर्माकाॅल ने आग पकड़ ली। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कुछ ही देर में फैल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल पहुंची। तब आग पर काबू पाया जा सका। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि कई दिन से कोल्ड स्टोर को खाली करने का कार्य किया जा रहा था। कार्य करते समय अचानक से आग लग गई।
विज्ञापन

100 से अधिक कोल्ड स्टोरेज
एत्मादपुर तहसील क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की संख्या 100 से अधिक बताई गई है। एत्मादपुर में जिस कोल्ड स्टोरेज में हादसा हुआ, वो बंद हो गया है। कई कोल्ड स्टोरेज में भंडारण का कार्य हो रहा है। पूर्व में पिनाहट क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। पूरे गांव को खाली कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed