फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out at thermocol warehouse; workers flee to save their lives.

Agra News: थर्माकोल के गोदाम में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at thermocol warehouse; workers flee to save their lives.
ताजगंज के नगला टीन में थर्माकोल के गोदाम में लगी आग।सोशल मीडिया
आगरा। थाना ताजगंज के धांधूपुरा क्षेत्र के नगला टीन में शुक्रवार की शाम थर्माकोल के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने बाहर भाग कर खुद को बचाया। धुआं और लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने आधा घंटा में आग पर काबू पा लिया। हालांकि गोदाम में रखा सारा थर्माकोल जल गया।
विज्ञापन

शहीद नगर के अंकित अग्रवाल का नगला टीन में थर्माकोल का गोदाम है। पास ही एक मार्बल टेक्सटाइल की फैक्टरी है। गोदाम में थर्माकोल के बड़े टुकड़ों को काटकर छोटे टुकड़े बनाए जाते हैं। शुक्रवार शाम 7:30 बजे के करीब गोदाम में रखे थर्माकोल में अचानक आग लगी। वहां छह मजदूर काम कर रहे थे। पता चलने पर उन्होंने बाहर भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। थर्माकोल होने के कारण आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग की लपटें आसपास के मकानों की छतों तक पहुंचने लगीं। लोग दहशत में घरों से निकल कर बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि जलती सिगरेट या बीड़ी का ठूंठ फेंकने से आग लगी होगी। सीएफओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा उपकरणों के बारे में जांच की जा रही है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।

ताजगंज के नगला टीन में थर्माकोल के गोदाम में लगी आग।सोशल मीडिया

ताजगंज के नगला टीन में थर्माकोल के गोदाम में लगी आग।सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed