{"_id":"5f9a673bb26a461e38514218","slug":"fire-break-out-electronic-equipment-warehouse-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पॉश कॉलोनी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के गोदाम में लगी आग, दो घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पॉश कॉलोनी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के गोदाम में लगी आग, दो घंटे बाद पाया काबू
Thu, 29 Oct 2020 12:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
गोदाम से निकलता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में गुरुवार की सुबह इलेक्ट्रानिक उपकरणों के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छह दमकलों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में काफी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी क्षेत्र की जयपुर हाउस कालोनी निवासी कारोबारी सूरज बंसल ने घर के बराबर में ही खाली प्लाट में टिन शेड डालकर उसमें गोदाम बना रखा है। इसमें इलेक्ट्रानिक उपकरण रखे थे। सुबह तकरीबन नौ बजे लोगों ने गोदाम से धुंआ निकलता देखा। जानकारी होने पर सूरज बंसल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूरज ने स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम में आग लगी काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
गोदाम में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि समय रहते गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।