फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire break out at punjab and sind bank in agra equipment and documents burnt

पंजाब एंड सिंध बैंक में आग: उपकरण और दस्तावेज जले, मची अफरातफरी, एसी में शार्ट सर्किट से हुआ हादसा

Wed, 02 Mar 2022 08:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

आग से काउंटर के पास लगे कंप्यूटर, अन्य मशीन के साथ कई दस्तावेज, खिड़की का शीशा आदि जल गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दमकल जब तक पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है।

विज्ञापन
fire break out at punjab and sind bank in agra equipment and documents burnt
पंजाब एंड सिंध बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसा एसी में शार्ट सर्किट के बाद हुआ। धुआं निकलने पर सेवादार पहुंच गए। उन्होंने सबमर्सिबल पंप से पानी चलाकर आधा घंटे में आग पर काबू किया। दमकल तकरीबन पौन घंटे बाद पहुंची। अग्निकांड में कागजात, फाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, सीलिंग, खिड़की पर लगे कांच जल गए। स्ट्रांग रूम में कैश सुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे बैंक में सफाई कर्मी आया था। वह गेट खोलकर जैसे ही अंदर पहुंचा, बैंक के अंदर काउंटर के पास लगे एसी में शार्ट सर्किट हो रहा था। वह कुछ कर पाता, उससे पहले ही आग लग गई। इस पर उसने शोर मचा दिया। धुआं भी निकलने लगा। गुरुद्वारा में निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसमें सेवादार कार्य कर रहे हैं। आग लगता देखकर वो दौड़ पड़े। वहीं अफरातफरी भी मच गई। बाद में बैंक कर्मचारी आ गए।
विज्ञापन


सेवादारों ने पानी चलाकर आग पर डालना शुरू कर दिया। तकरीबन आधा घंटे में आग बुझ सकी। आग से काउंटर के पास लगे कंप्यूटर, अन्य मशीन के साथ कई दस्तावेज, खिड़की का शीशा आदि जल गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दमकल जब तक पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। बैंक परिसर में रखा सामान, कुछ उपकरण, कंप्यूटर जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed