{"_id":"5e1aacde8ebc3e881822983d","slug":"fire-break-in-shop-near-tibet-market-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तिब्बत बाजार के पास पंक्चर के खोखे में लगी आग, तीन दमकलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तिब्बत बाजार के पास पंक्चर के खोखे में लगी आग, तीन दमकलों ने पाया काबू
Sun, 12 Jan 2020 10:51 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
पंक्चर की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बिजली घर स्थित तिब्बत बाजार के पास पंक्चर के खोखे में शनिवार रात को आग लग गई। बाजार में आग लगने की आशंका पर दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया गया। तीन दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में खोखे का सामान जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
घटना रात तकरीबन 9:30 बजे हुई। बिजली घर स्थित तिब्बत बाजार के झाड़ियों में लगी आग पास ही पंक्चर के खोखा तक पहुंच गई। इससे खोखे में रखे टायर और कबाड़ का सामान जलने लगा। कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। इससे बाजार में भी आग लगने की आशंका से अफरातफरी मच गई।
खोखे के पास की दो दुकानों से सामान निकाला गया। सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंच गई। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि खोखे में आग लगी थी। कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।