फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire accident

आग में फंसे अरविंद व कर्मियों ने दो मंजिल से कूद कर बचाई जान

Tue, 10 Nov 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
fire accident
गद्दा फैक्टरी में आग लगने से जला सामान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गद्दा फैक्टरी में लगी आग के वक्त स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से काम लिया और तीन लोगों की जान बचा ली। लोगों ने आग बुझाने में भी पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद की। साथ ही अंदर रखे सामान को भी बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गद्दा फैक्टरी में आग लगते ही फैक्टरी मालिक अरविंद यादव व स्वामीशरण यादव के अलावा नगरिया निवासी कर्मचारी कल्लू और भूरे दूसरी मंजिल पर फंस गए। इमारत में आग भड़कने से उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने भूतल (सबसे नीचे) रखे गद्दों को निकालकर गली में बिछाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों से स्थानीय लोगों ने गद्दों के ऊपर कूदने के लिए कहा। सभी ने ऊपर से नीचे छलांग लगाई और उनकी जान बच गई। हालांकि दिव्यांग स्वामीशरण यादव को आग ने बचने का मौका नहीं दिया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ राख हो गया
आग से कितना नुकसान हुआ इसका सटीक आंकलन तो नहीं हुआ, लेकिन सभी अपने-अपने तरीके से नुकसान का कयास लगाते रहे। कभी पिता लक्ष्मी नारायण यादव ने 50 लाख रुपये के नुकसान की बात कही, तो कभी नुकसान एक करोड़ के आसपास बताया। जिला अस्पताल में भर्ती अरविंद यादव ने फफक-फफक कर रोते हुए बताया कि दिवाली को लेकर काफी माल तैयार रखा हुआ था। मौके की स्थिति देखने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरा तो सब कुछ खाक हो गया। भाई की भरपाई कैसे होगी।
एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका
आग बेकाबू होती देख वहां मौजूद कर्मचारियों और अरविंद ने दूसरी मंजिल से नीचे रखे गद्दों पर कूदकर जान बचाई। जानकारी मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार, एडीएम बी. राम, एसडीएम ऋषिराज, सीओ सिटी अभय नरायण राय पुलिस फोर्स और दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पांच दमकल की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग केमिकल के संपर्क में आकर भड़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक का भाई घायल हुआ है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभय नरायण राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed