फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be registered against sky divers who promote the company by doing photoshoot in Mahtab Bagh Agra

Agra: पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले स्काई डाइवर्स बुरे फंसे, इस मामले में दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 12 Oct 2022 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 09:54 AM IST
सार

एनर्जी ड्रिंक कंपनी के प्रमोशन के लिए आगरा आए स्काई डाइवर्स ने सोमवार को महताब बाग में कंपनी के लोगो वाले सूट के साथ फोटो सेशन करवाया था। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
FIR will be registered against sky divers who promote the company by doing photoshoot in Mahtab Bagh Agra
हवा में स्काई डाइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पास पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर हवाई स्टंट करने वाले स्काई डाइवर्स बुरे फंस गए हैं। एनर्जी ड्रिंक कंपनी के प्रमोशन के लिए आगरा आए फ्रांस के तीन स्काई डाइवर्स ने सोमवार को महताब बाग में कंपनी के लोगो वाले विंगसूट के साथ फोटोशूट करवाया था। इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने पर कंपनी और स्काई डाइवर्स के खिलाफ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने (एएसआई) रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि महताब बाग में तीनों स्काई डाइवर्स फोटो सेशन के दौरान कंपनी का लोगो वाला सूट ले गए थे। तीनों ने नियम विरुद्ध यहां फोटोशूट कराया। इस मामले में एफआईआर कराई जाएगी। बता दें कि तीनों स्काई डाइवर्स ने जो विंगसूट पहना था, उसमें एनर्जी ड्रिंक कंपनी का लोगो बना था। विंगसूट पहने स्काई डाइवर्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। 

विज्ञापन

विंगसूट पहन लगाई थी छलांग 

ताजमहल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ग्यारह सीढ़ी पर एक एनर्जी ड्रिंक कंपनी की ओर से रोमांच से भरी उड़ान का आयोजन किया गया था। फ्रांस के फ्रेडरिक फुगेन ने अपने दो साथियों के साथ ताज के साए में पांच हजार फीट की ऊंचाई से तिरंगा फारमेशन बनाया। शाम साढ़े पांच बजे सोल फ्लायर्स ने जंप की। तीनों करीब एक मिनट तक आसमान में करतब करते हुए विंग शूट के माध्यम से जमीन पर उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- Agra: ताजमहल के पास हवा में हैरतअंगेज करतब, विदेशी स्काई डाइवर्स ने 5000 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed