फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against five in-laws for harassing a married woman

यूपी: पति ने बनाए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, सास-ननद ने जबरन करा दिया गर्भपात; पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि पति आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाता था। वर्ष 2024 में गर्भवती होने पर पति, सास और ननदों ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
FIR registered against five in-laws for harassing a married woman
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने और साजिश के तहत तलाक कराने का आरोप लगाया गया है। छत्ता थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


छत्ता थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 29 जून 2020 को शमसाबाद में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति, ससुर, सास और ननद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाता था। वर्ष 2024 में गर्भवती होने पर पति, सास और ननदों ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। 
विज्ञापन


10 जून 2025 को एसी की मांग करते हुए पिटाई की गई। ननद की शादी के लिए पिता से ब्याज पर दो लाख रुपये भी उधार लिए जो वापस नहीं किए। 7 मई को ससुराल पहुंचने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed