फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against 21 individuals for selling government land using forged sale deeds.

Agra News: फर्जी बैनामों से सरकारी जमीन बेचने पर 21 के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 09 Jul 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 21 individuals for selling government land using forged sale deeds.
आगरा। किरावली तहसील के रायभा गांव में सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में डीएम के निर्देश पर 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस फर्जीवाड़े में शामिल क्रेता, विक्रेता और गवाहों पर के धोखाधड़ी के आरोप हैं। इन जालसाजों ने मिलीभगत कर सरकारी भूमि के छह फर्जी बैनामे कर 0.2540 हेक्टेयर भूमि बेच डाली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल को शिकायत मिली थी कि किरावली के ग्राम रायभा में गाटा संख्या 1137 की सरकारी जमीन को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बेचा जा रहा है। राजस्व अभिलेखों खतौनी फसली 1425-1430 के खाता संख्या 1344 में 0.2540 हेक्टेयर रकबे की यह जमीन कृषि योग्य नवीन परती/बंजर के रूप में सरकारी संपत्ति दर्ज है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार किरावली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुल 21 लोगों ने इस सुनियोजित जालसाजी को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने आपस में ही क्रेता, विक्रेता और गवाह बनकर सरकारी जमीन के कुल छह बैनामे कराए हैं। जांच आख्या के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल ने किरावली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
तहरीर के आधार पर ओमप्रकाश, महेंद्र, राजेश्वरी देवी, प्रमोद कुमार, रज्जो उर्फ राजेंद्र, गंगा देवी, साहब सिंह, केशव, हेमवती, विजय कुमार, रनवीर सिंह, भूपेंद्र प्रताप, वीरेंद्र सिकरवार, डॉली जैन, विनोद कुमार, जितेंद्र, श्याम सिंह, जोगेश, बच्चू और दिनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed