{"_id":"5dd6cff78ebc3e549f348cc0","slug":"fir-ration-mainpuri-news-agr4163854197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन फर्जीवाड़े में दो कोटा डीलरों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन फर्जीवाड़े में दो कोटा डीलरों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राशन वितरण में आए दिन एक के बाद एक फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। ई-पॉस मशीन से वितरण न करने पर शुरू हुई जांच में दो कोटा डीलरों द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला खुला है। जिलाधिकारी के आदेश पर दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शहर के करहल रोड के डीलर कनौजीलाल और करहल के डीलर राजीव कुमार ने बिना ई-पॉस मशीन के 20 प्रतिशत से अधिक वितरण किया था। इस पर उपायुक्त खाद्य रसद ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए आगरा और फिरोजाबाद के अधिकारियों को नामित किया गया था। वहीं जिला प्रशासन ने अपने स्तर से भी जांच बैठाई थी। दोनों की जांच में दुकानों पर घोटाला सामने आया। कनौजीलाल ने जहां 53 राशन कार्डों के राशन का फर्जीवाड़ा किया तो वहीं राजीव कुमार करहल ने 73 कार्डों का राशन हड़प लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने दोनों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। इस पर पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने कनौजी लाल के खिलाफ कोतवाली सदर में और राजीव कुमार के खिलाफ थाना करहल में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद डीलरों में खलबली मच गई है।
उपायुक्त खाद्य एवं रसद द्वारा चार दुकानों पर व जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 दुकानों की जांच कराई जा रही है। अब तक पांच दुकानों की जांच रिपोर्ट ही आई है। इसमें से सभी पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद और डीलरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर दो डीलरों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ने बिना ई-पॉस मशीन के राशन वितरण किया था। जांच हुई तो राशन का फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।