फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR on nirmal khatri

निर्मल खत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 12 Dec 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 12 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR on nirmal khatri
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत तीन नेताओं के खिलाफ  शहर के सदर थाना में शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया। उनके खिलाफ  आरएसएस कार्यकर्ता अजीत सिंह चाहर ने तहरीर दी थी। आरोप है कि उन्होंने छह दिसंबर को चाहर के तीन साल पुराने फोटो का गलत इस्तेमाल कर उन्हें चेन्नई का जेवर चोर बताते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया।
विज्ञापन

छवि धूमिल करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत दर्ज कराए गए केस में खत्री के अलावा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता मेहुल मारू और कांग्रेस नेता मनीष कुमार को नामजद कराया गया है। अजीत चाहर का आरोप है कि निर्मल खत्री के साथ मनीष कुमार ने भी उनका पुराना फोटो टैग किया था।
विज्ञापन

मेहुल मारू ने डेढ़ साल पहले इसी फोटो को फेसबुक एकाउंट पर अपलोड कर लिखा था कि छेड़छाड़ करते संघ कार्यकर्ता की पिटाई करती पुलिस। अजीत चाहर के मुताबिक , वास्तव मेंयह फोटो नवंबर 2012 का है। आगरा में आंदोलन के दौरान पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया था। तब यह फोटो अखबार में छपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। उधर, एफआईआर दर्ज किए जाने से पूर्व अजीत चाहर ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि  पुलिस केस दर्ज करने के बजाय जांच में मामला लटका रही है।
ये है पूरा मामला
- निर्मल खत्री ने छह दिसंबर को अपने फेसबुक पेज पर अजीत चाहर काफोटो पोस्ट किया था।
- इसके नीचे लिखा, चेन्नई : मदद के बहाने जेवर चोरी करते पकड़े गए संघ के कार्यकर्ता।
- चाहर का दावा है कि आगरा में नवंबर 2012 में हुए पुलिस लाठीचार्ज का यह फोटोअखबारों में छपा था।
- आरोप है कि खत्री ने तीन साल पुराने इस फोटो का गलत इस्तेमाल कर संघ के बारे में दुष्प्रचार किया।
इन धाराओं में केस
आईपीसी की धारा 469
आरोप : किसी की ख्याति को क्षति पहुंचाने की दुर्भावना से इलेक्ट्रानिक रिकार्ड तैयार कर प्रयोग करना
सजा : दोष सिद्ध होने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है।
आईटी एक्ट की धारा 66 डी
आरोप : किसी की छवि धूमिल करने के लिए गलत दस्तावेज का इस्तेमाल करना।
सजा : दोष सिद्ध होने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है।
पहले मनचला बताया, अब जेवर चोर
अजीत चाहर का आरोप है कि जिस फोटो का गलत इस्तेमाल कर उन्हें निर्मल खत्री और मनीष कुमार ने अब चेन्नई का जेवर चोर बताया है, उसी फोटो को डेढ़ साल पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता मेहुल मारू ने फेसबुक पर अपलोड किया था। तब पोस्ट किया गया था, बेशर्मी, आरएसएस वाला एक  लड़की को छेड़ रहा था, पुलिस ने पीटा।

सफाई दे चुके खत्री
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने नौ दिसंबर को मेरठ में सफाई दी कि एक न्यूज चैनल के लिंक से लिया गया था यह फोटो, गलती से अपलोड हो गया था, सच्चाई पता चलते ही इसे हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed