फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir on mla

सदर विधायक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 21 Oct 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
fir on mla
मैनपुरी। सपा के सदर विधायक राजकुमार यादव राजू के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राठी मिल निवासी सीमा चौहान की ओर से मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर विधायक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इसमें बताया कि 12 अक्तूबर को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें सीमा चौहान ने समझौता कराया था। सपा के सदर विधायक राजू यादव समझौते को कराने से नाराज हैं। तहरीर में कहा गया है कि 16 अक्तूबर को सीमा चौहान जब यादवनगर से वापस लौट रही थीं, तभी सदर विधायक रास्ते में मिल गए।
विज्ञापन

विधायक ने सीमा चौहान को रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणी की और गली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 17 अक्तूबर को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर ही पुलिस ने अभद्रता, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी से की शिकायत
भाजपा नेता सीमा चौहान ने बुधवार को पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उन्होंने पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह है मामला
शहर के मोहल्ला यादव नगर में 12 अक्तूबर को दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने में बैठा लिया था। यहां सीमा चौहान ने इनके बीच समझौता कराया। इसके बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया। इसी मामले में सदर विधायक एक पक्ष की मदद कर रहे हैं।
गलत जगह लिया पंगा
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बुधवार को सदर विधायक राजकुमार यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा का पुराना चलन है। हाथरस कांड हो या फिर प्रदेश में हुई अन्य वारदात, जो पीड़ित के पक्ष में बोलता है, उसका मुंह बंद करने के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है। इस बार गलत जगह पंगा लिया है। मैं और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की मदद करेंगे।

भाजपा नेताओं के खिलाफ दी तहरीर
यादव नगर का एक परिवार विधायक के समर्थन में है। परिवार की युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि 12 अक्तूबर को मोहल्ले के ही युवकों ने उसके और बहन के साथ गाली गालौज की। हमने वीडियो बनाया तो मारपीट करते हुए बहन से छेड़छाड़ की। हम परिवार सहित रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, लेकिन यहां सीमा चौहान ने हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी। बाद में पिता के साथ गाली गलौज की। सीमा चौहान के बुलाने पर मेरे पिता 18 अक्तूबर को बीजेपी कार्यालय पहुंचे। आरोप है यहां पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और सीमा चौहान ने पिता के साथ गली गलौज की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि लगाए गए आरोप गलत हैं। शिकायकर्ता युवती के पिता व अन्य परिजन मेरे पास समझौते के लिए आए थे। उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया था।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मधुवन कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed