फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir lodged for threatening to break relationship of girl in agra crime news

Agra News: युवती का रिश्ता तुड़वाने की धमकी, मुंह बंद रखने के एवज में आरोपी मांग रहा 2 लाख रुपये चौथ

Sat, 03 Sep 2022 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ। महिला का कहना है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद कोर्ट मैरिज की थी। अब उनकी बेटी की शादी तय हो गई है। आरोप है कि इसका पता चलने पर जयपुर हाउस निवासी मनु महाजन ने दो लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
fir lodged for threatening to break relationship of girl in agra crime news
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाने में एक युवक के खिलाफ युवती का रिश्ता तुड़वाने की धमकी देने, एवज में 2 लाख रुपये चौथ मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शाहगंज की एक महिला का कहना है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद कोर्ट मैरिज की थी। अब उनकी बेटी की शादी तय हो गई है। आरोप है कि इसका पता चलने पर जयपुर हाउस निवासी मनु महाजन ने दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने उन्हें बदनाम कर दिया। 16 अगस्त को बेटी से मिलने उसका मंगेतर आया था। तभी आरोपी ने पहुंचकर अपशब्द बोले। उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी। बेटी की शादी को देखते हुए पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की। दूसरे दिन उनके पति के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत

पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनु महाजन पर छेड़छाड़, चौथ मांगने, धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसके पहले मनु महाजन की तरफ से थाना लोहामंडी में महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों में ही विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए लिखाया मुकदमा

मनु महाजन का कहना है कि 16 अगस्त को उनसे मारपीट की गई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपी पक्ष की ओर से उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed