फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against Swami Bagh Nagar Panchayat president for providing electricity connection through fake documents

Agra News: फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन में स्वामी बाग नगर पंचायत अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Swami Bagh Nagar Panchayat president for providing electricity connection through fake documents
आगरा। थाना न्यू आगरा में प्रेम भवन काॅलोनी, दयालबाग निवासी विशाल सैनी ने नगर पंचायत, स्वामी बाग के चेयरमैन, एक अन्य, टोरंट के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन लेने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि सरदार सिंह ने दिनांक रहित एक पत्र, जो नगर पंचायत स्वामी बाग के अध्यक्ष के नाम का लगाकर विधि विरुद्ध तरीके से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। आरोप लगाया कि टोरंट पावर के अधिकारियों को मोटा पैसा खिलाया गया। इससे बिजली कनेक्शन प्राप्त कर लिया। वादी ने सवाल उठाया कि जो पत्र लगाया गया क्या वो सतीश चाैहान की ओर से जारी किया गया। अगर यह पत्र सतीश चाैहान की ओर से जारी किया गया तो सरदार सिंह तीन फरवरी को दुकान के मालिक थे या फिर किराएदार? इस तरह की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि नगर पंचायत, स्वामी बाग अध्यक्ष सतीश चाैहान, सरदार सिंह, टोरेंट पावर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य दिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed